विदर्भ में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या ,वर्धा में 2 और गड़चिरोली में मिला 1 और मरीज

विदर्भ में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या ,वर्धा में 2 और गड़चिरोली में मिला 1 और मरीज

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-06 14:35 GMT
विदर्भ में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या ,वर्धा में 2 और गड़चिरोली में मिला 1 और मरीज

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले में शनिवार 6 जून को दो और संक्रमित पाए गए हैं। जिले की आर्वी तहसील अंतर्गत ग्राम वर्धामनेरी में एक 52 वर्षीय व्यक्ति तथा सिंदी रेलवे तहसील मुख्यालय में एक रेलकर्मी संक्रमण का शिकार    पाया गया है। बताया जाता है कि वर्धामनेरी निवासी व्यक्ति का पुत्र दिल्ली में यूपीएससी की परीक्षा देने गया था जो 19 मई को लौट आया। इसके अलावा उसकी बेटी भी नागपुर से एक माह पूर्व लौटी थी। जिसके बाद पूरा परिवार होम क्वारंटाइन में था। ो

इस बीच 1 जून को अचानक इस व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद उसे आर्वी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कर 4 जून को उसके थ्रोट स्वैब के नमूने जांच के लिए भिजवाए थे जिसकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई। इसके अलावा  रेल विभाग में कार्यरत सिंदी रेलवे क्वार्टर निवासी कर्मचारी नागपुर में संक्रमण का शिकार पाया गया है।  जानकारी मिलते ही कर्मी का आवासीय  परिसर सील कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस कर्मचारी की 1 जून को ड्यूटी के दौरान ही तबीयत खराब हो गई थी।  दो दिन के अवकाश के बाद 4 जून को वह फिर से ड्यूटी पर गया था जहां फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई। 5 जून को वह नागपुर के रेल विभाग के अस्पताल में जांच करवाने गया। उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उसे मयो अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। फिलहाल नागपुर के मेयो अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

गड़चिरोली में मिला एक और पॉजिटिव  
मुंबई से आकर होम क्वारंटाइन किए गए व्यक्ति की रिपोर्ट शनिवार 6 जून को पॉजिटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गयी है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 41 पर पहुंच गयी है। प्रशासन ने जिस इलाके में यह मरीज पाया गया है उस इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया है। 
 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News