महाराष्ट्र में 335 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में 335 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 335 तक पहुंच गई है।राज्य में बुधवार को 33 नए मरीज मिले। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 302 थी।नए रोगियों में सर्वाधिक 30 मरीज मुंबई, 2 पुणे और एक बुलढाणा में मिला है। जबकि बुधवार को राज्य में कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो मुंबई और एक पालघर का मरीज शामिल है। मुंबई में जिन दो मरीजों की मृत्यु हुई है उनमें एक 75 वर्षीय और दूसरा 51 साल का था। कोरोना के चलते जान गवाने वाले तीनों किसी विदेश यात्रा से नहीं लौटे थे। अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या
मुंबई 181
पुणे (शहर-ग्रामीण) 50
सांगली 25
ठाणे मंडल मनपा 36
नागपुर 16
यवतमाल 04
सातारा 02
कोल्हापुर 02
अहमदनगर 08
बुलढाणा 04
औरंगाबाद 01
रत्नागिरी 01
सिंधुदुर्ग 01
गोंदिया 01
जलगांव 01
नाशिक 01
गुजरात निवासी 01
कुल 335 ( 13 मृत्यु)