महाराष्ट्र में 423 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में 423 तक पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्यागुरुवार को 423 तक पहुंच गई है।राज्य में 81नए मरीज मिलेहैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 335थी।नए रोगियों में सर्वाधिक 57 मुंबई, 6 पुणे, 3 पिंपरी-चिंचवड, 9 अहमदनगर, ठाणे में 5 और बुलढाणा का एक मरीज शामिल है। गुरुवार को राज्य में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 42 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से घर भेजा गया।
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या
मुंबई 238
पुणे (शहर-ग्रामीण) 59
सांगली 25
ठाणे मंडल मनपा41
नागपुर 16
यवतमाल 04
सातारा 02
कोल्हापुर 02
अहमदनगर 17
बुलढाणा 05
औरंगाबाद 01
रत्नागिरी 01
सिंधुदुर्ग 01
गोंदिया 01
जलगांव 01
नाशिक 01
गुजरात निवासी 01
नए 07
कुल 423 ( 20 मृत्यु)