30 लाख पार करेगी विमानतल पर यात्रियों की संख्या, जेट एयरवेज बंद होने से आंकड़ों में कमी

30 लाख पार करेगी विमानतल पर यात्रियों की संख्या, जेट एयरवेज बंद होने से आंकड़ों में कमी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-23 19:06 GMT
30 लाख पार करेगी विमानतल पर यात्रियों की संख्या, जेट एयरवेज बंद होने से आंकड़ों में कमी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्यम वर्गीय परिवार के साथ ही शहर से बाहर नौकरी और पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थी हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि विमानों के किराए में कमी देखने को मिली है। इसका सीधा-सीधा असर विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या से दिखाई दे रहा है। इस साल वर्ष 2019-20 में संतरानगरी के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 30 लाख का आंकड़ा पार करेगी। वहीं 2 साल पहले इन्ही यात्रियों की संख्या 21 लाख थी, जबकि पिछली बार यात्रियों की संख्या में करीब 7 लाख यात्री बढ़े थे। वहीं इस साल नवंबर में यात्रियों की संख्या 20 लाख पार कर चुकी है।

जेट एयरवेज ने हटाई संख्या
जेट एयरवेज ने आर्थिक तंगी के चलते इसी साल अप्रैल 2019 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। इस वजह से नागपुर से दिल्ली और मुंबई आदि शहरों के लिए जेट एयरवेज की 7 उड़ानों को भी बंद कर दिया गया जिसका असर नागपुर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रयागराज के लिए आरंभ हुई सीधी विमान सेवा भी बंद कर दी गई जिसका असर आंकड़ों पर पड़ेगा। हालांकि दिल्ली-मुंबई सहित अमदाबाद आदि शहरों के िलए नई उड़ान सेवाएं भी आरंभ हुई है।

क्या कहते हैं आंकड़े

वर्ष

आने वाले जाने वाले

कुल यात्री

2017-18

10 लाख 75 हजार 440 11 लाख 999

21 लाख 76 हजार 439

2018-19

14 लाख 3 हजार 763 14 लाख 816

28 लाख 4 हजार 579

2019-20

10 लाख 5 हजार 502 10 लाख 9 हजार 291

20 लाख 14 हजार 793

नोट - वर्ष 2019-20 के आंकड़े नवंबर 2019 तक के ही है।

Tags:    

Similar News