वाट्सअप हैक कर महिला की बेटी के स्कूल के ग्रुप पर डाली अश्लील फोटो

साइबर क्राइम वाट्सअप हैक कर महिला की बेटी के स्कूल के ग्रुप पर डाली अश्लील फोटो

Anita Peddulwar
Update: 2021-08-25 09:44 GMT
वाट्सअप हैक कर महिला की बेटी के स्कूल के ग्रुप पर डाली अश्लील फोटो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक महिला का वाट्सएप हैक कर साइबर अपराधी ने उसकी बेटी के स्कूल के ग्रुप पर कई अश्लील फोटो डाले। बजाज नगर थानांतर्गत निवासी 25 वर्षीय महिला सात वर्षीय बेटी की मां है। सोमवार की शाम को महिला के मोबाइल पर अपरिचित नंबर से मैसेज आया। उसने कहा कि आपका दूसरा नंबर चौबीस घंटे के भीतर बंद हो जाएगा। उसने खुद को संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर बताया। नंबर चालू रखने के लिए आधार लिंक करने को कहा।  उसने एक एप की लिंक भेजी, जिसे क्लिक करते ही फोन-पे के ऑपशन आने लगे।

 महिला ने घबराकर वाट्सएप नंबर पांच मfनट के लिए बंद कर दिया। इस दौरान साइबर अपराधी ने महिला का वाट्सएप नंबर हैक कर उसकी बेटी के स्कूल के ग्रुप पर 245 अश्लील फोटो डाल दिए। महिला की बेटी शहर के नामी स्कूल में कक्षा 2 में अध्ययनरत है। शर्मसार करने वाले फोटो और वीडियो देखकर स्कूल के शिक्षक और अन्य विद्यार्थियों के अभिभावक भनक गए। उन्होंने महिला को फोन किया। भला-बुरा कहा, लेकिन महिला को यह बात पता ही नहीं थी कि उसके नंबर से अश्लील फोटो स्कूल के ग्रुप पर भेजे गए हैं। कुछ अविभावक इतने आक्रोशित हो गए थे कि उनकी बातें सुनने के बाद महिला ने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। इस बीच कुछ लोगों ने महिला काे हिम्मत बढ़ाई और सोमवार की रात 11 बजे शिकायत करने पहुंची। मंगलवार को सहायक निरीक्षक बोंडे ने प्रकरण दर्ज किया। साइबर टीम की मदद से प्रकरण को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पड़ोसी पर लगाया आपत्तिजनक आरोप 
 हुड़केश्वर थानांतर्गत एक अपार्टमेंट में एक 52 वर्षीय महिला रहती है। महिला का आरोप है कि जब वह छत पर अन्य महिला के साथ एक्सरसाइज करती है तब आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति गलत नजरिए से देखता रहता है। बाहर जाते वक्त छींटाकशी भी करता है। कई बार विवाद भी हुआ है। 30 अक्टूबर 2020 से शुरू यह विवाद अब थाने जा पहुंचा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मंगलवार को प्रकरण दर्ज कराया है। 
 

Tags:    

Similar News