वर्धा में टिकट को लेकर घमासन शुरु,मेघे के राजी होते ही तड़स ने दिल्ली दौड़ लगाई

वर्धा में टिकट को लेकर घमासन शुरु,मेघे के राजी होते ही तड़स ने दिल्ली दौड़ लगाई

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-12 10:32 GMT
वर्धा में टिकट को लेकर घमासन शुरु,मेघे के राजी होते ही तड़स ने दिल्ली दौड़ लगाई

डिजिटल डेस्क, वर्धा । वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए  भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। सागर मेघे द्वारा मैदान में उतरने की तैयारी करते ही सांसद रामदास तड़स अपनी उम्मीदवारी के लिए दिल्ली के लिए दौड़ लगा चुके हैं।  लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। 11 अप्रैल को मतदान होना है। 25  मार्च तक नामाकंन भरने की आखरी तिथि है। हालांकि अभी तक किसी राजनीतिक  दल ने किसी प्रत्याशी को हरी झंडी नहीं दी है।  बता दें कि मेघे समर्थकों ने रविवार को नागपुर पहुंचकर सागर मेघे को चुनाव लड़ने के लिए राजी किया उधर इस बात की भनक लगते ही सांसद रामदास तडस दिल्ली रवाना हो गए। 

सांसद तडस दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने गए हैं। भाजपा की टिकट के लिए सांसद रामदास तडस व पूर्व विधायक सागर मेघे के बीच द्वंद चल रहा है। उधर कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है। कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए चारुलता टोकस व शैलेश अग्रवाल के बीच खींचतान चल रही है।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव  ने 9 मार्च को मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर वर्धा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए शैलेष अग्रवाल के नाम  पर विचार करने कहा था। उधर कांग्रेस ने वर्धा का निर्णय रोका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण इंतजार कर रहे हैं। वर्धा की भाजपा की टिकट तय होने के बाद कांग्रेस की उम्मीदवारी देने की संभावना है।

नागपुर में हुए मेघे गुट के शक्ति प्रदर्शन से वर्धा लोकसभा क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गईं हैं। सोमवार को दिनभर राजनीतिक गलियारे में यही चर्चा का विषय बना रहा। इसके अलावा बसपा भी उम्मीदवार मैदान में उतारने वाली है। महाराष्ट्र में कांग्रेस व राकांपा का गठबंधन और भाजपा की शिवसेना के युति होने से वर्धा की सीट कांग्रेस व भाजपा की कोटे में है।  गत 2014  में भाजपा व कांग्रेस की टक्कर हुई थी। भाजपा प्रत्याशी रामदास तडस को 5 लाख 37  हजार  519  वोट प्राप्त हुए थे जबकि कांग्रेस के सागर मेघे को 3 लाख 21  हजार 735  वोट मिले थे। बसपा के चेतन पेदाम  90 हजार 866  वोट प्राप्त कर तीसरे नंबर पर थे।

Similar News