मुंबई पुलिस बताकर मेडिकल व्यवसायी से लूटे सवा लाख रुपए

ठगी मुंबई पुलिस बताकर मेडिकल व्यवसायी से लूटे सवा लाख रुपए

Anita Peddulwar
Update: 2022-02-09 07:07 GMT
मुंबई पुलिस बताकर मेडिकल व्यवसायी से लूटे सवा लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, वरूड़(अमरावती)। शहर के न्यायालय में कामकाज के सिलसिले में आए शेंदुरजनाघाट के मेडिकल व्यवसायी से सवा लाख रूपए लूटने की घटना घटी। शहर के सूर्या कालोनी परिसर में हुई इस घटना से खलबली मची है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेंदुरजनाघाट के मेडिकल व्यवसायी हरिश अटलोये (73) न्यायालयीन कामकाज के लिए वरू़ड के न्यायालय में आए थे। कामकाज निपटने के बाद वे सूर्या कालोनी से पैदल बस स्थानक की ओर आते समय यहां के साई मंदिर के पास दो लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे। दोनों  ने मंुबई पुलिस होने की बात कहकर परिचय पत्र दिखाया। दोनों की उम्र 35 से 40 थी। दोनों बताया कि उनके पिता के स्मृति में 2 हजार रूपए दान करना है और हमें वापस मुंबई लौटना है। दोनों ने हरिश अटलोये काे रोका और अपने  दादाजी जैसे दिखने की बात कहकर उन्हें अपनी बातों में फांस लिया। अज्ञात युवकों ने हरिश अटलोये के गले की 15 ग्राम सोने की चैन, 8 ग्राम की अंगूठी और 5 सौ की चार नोट, कागज की पुड़िया में बांधकर रखने को कहा।

शहर में पिछले कुछ दिनों से लूटपाट की घटनाएं होने का भय दिखाया।  दोनों ने पत्थर बांधकर पुड़िया थमा दी और आंखों में धूल झोंककर सोने की पुड़िया खुद लेकर चंपत हो गए। हरिश अटलोये ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 10-10 की बारह नोट दिखाई दी। लेकिन सोने की चैन व अंगूठी न मिलने पर अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत वरूड़ पुलिस थाना पहंुचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने घटनास्थल पहंुचकर आरोपियों की तलाश करने का प्रयास किया। इस प्रकरण में वरूड पुलिस ने हरिश अटलाेये की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई थानेदार प्रदीप चौगांवकर के मार्गदर्शन में शुरु है।

Tags:    

Similar News