डेढ़ लाख का तोता हुआ ‘फुर्र’... थाने पहुंचा मालिक

डेढ़ लाख का तोता हुआ ‘फुर्र’... थाने पहुंचा मालिक

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-19 08:42 GMT

डिजिटल डेस्क,  नागपुर । जरीपटका थाना अंतर्गत आकाश धाडे का पालतू ‘मकाउ तोता’ 16 मई को अचानक गायब हो गया। ढूंढने पर नहीं मिला, तो जरीपटका पुलिस स्टेशन में शिकायत कर्ज कराई। इधर, तोता सेमिनरी हिल्स  परिसर में प्रतीक चक्रवर्ती के घर उड़कर आ गया। जानकारी मिलने पर ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’की सचिव करिश्मा गिलानी  व प्रतीक चक्रवर्ती ने ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर को सूचना दी। वन विभाग के निर्देश पर विनय चावला व कुणाल मूलचंदानी ने रेस्क्यू कर तोते को डॉक्टर मयूर काटे के ऑब्जर्वेशन में रखा। दूसरे दिन आकाश धाडे को तोता वापस कर दिया गया। मानद वन्यजीव संरक्षक कुंदन हाथे ने बताया कि रात भर इसकी कर्कश आवाज से सभी वन्यजीव सहमे रहे।  

एक्स्ट्रा नॉलेज
पृथ्वी पर पाए जाने वाले 370 तोतों की प्रजातियों में मकाउ तोते सबसे बड़े होते हैं। इनका वजन 2 किलो तक हो सकता है। मकाउ तोते दिन में सक्रिय होते हैं और ये सूरज की पहली किरण के साथ ही उठ जाते हैं और चिल्लाना शुरू करते हैं। इनकी आयु 60 वर्षों तक हो सकती है। यह मनुष्य की तरह आवाज निकालते हैं। जानकारों की मानें तो लगभग डेढ़ लाख तक इनकी कीमत हो सकती है।
 

Tags:    

Similar News