सस्ते में म्हाडा का मकान दिलाने के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

सस्ते में म्हाडा का मकान दिलाने के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-13 08:15 GMT
सस्ते में म्हाडा का मकान दिलाने के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्हाडा का मकान कम कीमत पर दिलाने के नाम पर लोगों लाखों रुपयों का चूना लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा हुआ है और अपना रसूख दिखाते हुए लोगों को चूना लगाता था। आरोपी इतना शातिर था कि वह किराए के घरों के फर्जी कागजात बनाकर उसका दूसरे के नाम पर नोटरी बना देता था। उसे इसी तरह से ठगी के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन धुरी है। धुरी ने तिलक नगर इलाके में रहने वाले एक शख्स को सस्ते में  म्हाडा का घर दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए ले लिए।

आरोपी के राजनीतिक रसूख को देखते हुए शिकायतकर्ता को भरोसा हो गया था कि वह म्हाडा के  फ्लैट कम कीमत पर दिला सकता है। धुरी ने शिकायतकर्ता को घर के कागजात भी सौंप दिए थे लेकिन बाद में पता चला कि कागजात फर्जी हैं। ठगी का अहसास होने के बाद शिकायतकर्ता ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में धुरी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई। इस बीच म्हाडा का घर दिलाने के नाम पर ठगी की कई शिकायतें सामने आने के बाद अपराध शाखा की प्रॉपर्टी सेल ने भी समानांतर छानबीन शुरू कर दी। सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे की अगुवाई में अपराध शाखा की टीम ने धुरी को दबोच लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  सालुंखे ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों को इसी तरह लाखों रुपए का चूना लगाया है इसलिए आम लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके साथ भी इस तरह की ठगी हुई है तो वे आगे आकर  मामले की शिकायत पुलिस से करें।

Tags:    

Similar News