कुआं धंसने से  एक मजदूर की मौत, 1 घायल

कुआं धंसने से  एक मजदूर की मौत, 1 घायल

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-04 08:47 GMT
कुआं धंसने से  एक मजदूर की मौत, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यहां दो किमी दूर खेड़ी कर्यात में मलबा निकलाते समय कुआं धंसने से  एक मजदूर गणेश सलामे (35), अबोला निवासी की मलबे के नीचे दबने  से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा मजदूर पांडुरंग धुर्वे (40), अंबोला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीसरा मजदूर निखिल धुर्वे मलबे के बीच किसी तरह अपने आप को बचाने में कामयाब रहा। 

गहराई का काम चल रहा था
पुलिस के अनुसार नरखेड़ निवासी किसान मनोहर मोतीराम धोटकर की खेती खेड़ी कर्यात में है। घटना वाले दिन खेत में स्थित करीब 80 फीट गहरे पुराने कुएं की गहराई बढ़ाने का काम चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे कुंए में ब्लास्ट कर क्रेन से कुएं में जमा मलबा बाहर निकालने का काम जारी था। कुएं के भीतर तीन मजदूर मलबा निकालने व एक मजदूर क्रेन चलाने के लिए लगाया गया था। 

काम के अंतिम दौर में धंसा कुआं
दोपहर 12 बजे के करीब मलबा निकालने का अंतिम दौर शुरू था कि, अचानक कुएं के भीतर का आधा हिस्सा ढह गया और मजदूर गणेश सलामे की मलबे में दबने से मौत हो गई। मजदूर पांडुरंग धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया।

जाको राखे साइयां : एक मजदूर बाल-बाल बचा
इस घटना में तीसरा मजदूर निखिल किसी तरह अपने आप को बचाने में कामयाब रहा। घायल पांडुरंग धुर्वे को गंभीर अवस्था में  नागपुर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। फरियादी नारायण सीताराम सलामे की लिखित शिकायत पर नरखेड़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक जयपालसिंह गिरासे के मार्गदर्शन में आगे की जांच एएसआई लक्ष्मीकांत बांदरे, सिपाही दिनेश वरठी, साबिर शेख कर रहे हैं।

जरीपटका में आठवीं मंजिल से गिरे वृद्ध की मौत
 जरीपटका क्षेत्र में एक इमारत की आठवीं मंजिल से गिरे पर 63 वर्षीय सम्मी चंदूलाल सैनानी की मौत हो गई। वह मुंह के बल जमीन पर गिरे थे। घटना 3 जून को सुबह 5.30 से 6.15 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार  मातोश्री भवन, कुशी नगर निवासी सम्मी चंदूलाल सैनानी फ्लैट में रहते थे। वह इमारत की आठवीं मंजिल से गुरुवार को सुबह अचानक नीचे गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके बेटे यशपाल सम्मी सैनानी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जरीपटका थाने के हवलदार  मुरलीधर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

वृद्ध महिला ने लगाई फांसी
कोराडी क्षेत्र में एक 61 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम बीनूबाई अरुण काले है। घटना 2 जून को हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड नं.-3, जवाहर नगर नागपुर िनवासी बीनूबाई काले ने दोपहर में बाथरूम में लोहे के एंेगल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर कोराडी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पाटील सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के िलए शासकीय अस्पताल भेजा। बीनूबाई काले ने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में पुलिस की छानबीन शुरू है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। 


 

Tags:    

Similar News