बुलढाणा के हिवरखेड़ परिसर में प्याज उत्पादन बढ़ा

लहलहा रही फसल बुलढाणा के हिवरखेड़ परिसर में प्याज उत्पादन बढ़ा

Anita Peddulwar
Update: 2022-11-20 11:26 GMT
बुलढाणा के हिवरखेड़ परिसर में प्याज उत्पादन बढ़ा

डिजिटल डेस्क, हिवरखेड़(बुलढाणा)। अमूमन प्याज की खेती रबी के मौसम में की जाती है। लिहाजा हिवरखेड़ परिसर में प्याज की खेती में प्याज की फसल लहलहा रही है। इस बार प्याज उत्पादन बढ़ने की उम्मीद किसानों को है।
तेल्हारा तहसील अंतर्गत आने वाले हिवरखेड़ परिसर  बागवानी क्षेत्र के लिए जाना जाना जाता है। इस परिसर में केला, पपीता, संत्रा, आम जैसे फलों के उत्पादन के साथ साथ बागवानी कपास, सोयाबीन, प्याज जैसी फसलों का उत्पादन भी बड़ी तादाद में लिया जाता है। फिलहाल खेतों में प्याज खुब अच्छी तरह से आया है। खेतों में प्याज की फसल लहालहा रही है। इस बार रबी के मौसम मे प्याज का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। 
 

Tags:    

Similar News