नागपुर में 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट, 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज

नागपुर में 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट, 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-12 10:03 GMT
नागपुर में 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट, 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी में मानसून दस्तक दे चुका है। तेज हवा के साथ बारिश का झोंका इसका एहसास भी करा चुका है। शुक्रवार को दिन भर बादलों का पहरा रहा और बीच-बीच में बारिश होती रही। इससे जहां  गर्मी से राहत मिली है, वहीं नागपुर विभाग में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

जिले में  शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। नागपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है,  वहींं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र का चक्रवात तैयार हुआ है, जो पश्चिम और उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव मध्य भारत पर भी पड़ रहा है। इससे 15 जून तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वाशिम में सबसे अधिक बारिश
विदर्भ के वाशिम में सबसे अधिक बारिश 70 मिलीमीटर बारिश हुई। दूसरे नंबर में अमरावती में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। अमरावती में 42.8 मिमी, चंद्रपुर में 14.8 मिमी,  गोंदिया और चंद्रपुर में 14.2 मिमी बारिश हुई है।
 

Tags:    

Similar News