पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम ने गोद लिया वर्धा का मदनी गांव

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम ने गोद लिया वर्धा का मदनी गांव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-26 02:38 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले के पुलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदनी गांव को पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिद्रबरम ने गोद लिया है। मदनी गांव का दौरा करने के लिए शनिवार को पी. चिदंबरम वर्धा आए थे। चिदंबरम ने मदनी गांव में मदनी ग्रामपंचायत के सरपंच व गांववासियों से चर्चा की।

विकास की रूपरेखा तैयार
वर्धा जिला परिषद के अधिकारियों तथा मदनी गांव के सरपंच से चर्चा की। जिला प्रशासन के अधिकारी व जिला पंचायत के अधिकारियों से चर्चा के बाद चिदंबरम ने पूछा कि पांच विकास काम कब तक होंगे। तब अधिकारियों ने कहा चार-पांच महीने की अवधि लगेगी। इस पर चिदंबरम ने कहा कि इस गांव का विकास जल्द से जल्द होना चाहिए। संसदनिधि से मदनी गांव में अनेक विकास होने वाले हैं।




पूर्व केंद्रीयमंत्री पी. चिदंबरम महाराष्ट्र से राज्यसभा गए है। जिससे वर्धा जिले के पुलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री व विधायक रणजीत दादा कांबले ने अपने विधानसभा क्षेत्र का एक गांव दत्तक लेने का आग्रह किया। इस संबंध में राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद अशोक चव्हाण व महाराष्ट्र राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्षा एड् चारूलता  टोकस ने चिदंबरम से चर्चा की थी। मदनी गांव में पी. चिदंबरम के पहुंचने पर गांववासियों ने चर्चा की तथा प्रमुख समस्याएं जानी। पी. चिदंबरम ने दत्तक ग्राम मदनी में हर घर में शौचालय, बच्चों व कालेज छात्रों के लिए पढ़ने के लिए लायब्रेरी, अच्छा स्वास्थ्य करने के लिए जिम, संसद दत्तक ग्राम मदनी में राष्ट्रीयकृत क्षेत्र की एक शाखा खोलने, गांव के लिए महत्वपूर्ण एक किलोमीटर, आधुनिक मैदान पगडंडी रास्ता का काम करने का लक्ष्य रखा है।






मदनी ग्रामपंचायत के प्रांगण में गांव के नागरिकों की उपस्थिति में गांव की समस्या जानी। गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा, खेल का मैदान, वाचनालय, सांस्कृतिक भवन, गांव की पानी आपूर्ति योजना, व्यायाम शाला इन सभी कामों के लिए लगने वाली जगह की स्वयं समीक्षा की। इसके साथ में अनेक विकास कामों का प्रस्ताव गांव के नागरिकों से लिया। इन सभी कामों के बारे में चर्चा विधायक रणजीत कांबले से कर दो चरण में गांव के विकास कार्य किए जाने की बात कही। संसद ग्राम मदनी मे काफी समय बिताने के बाद वे वर्धा पहुंचे। स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय में पी. चिदंबरम ने जिला प्रशासन के अधिकारी व जिला परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक होने के बाद  चिदंबरम नागपुर की ओर रवाना हो गए। 

Similar News