ककरहटी में प्रारंभ हुआ धान खरीदी केन्द्र 

ककरहटी ककरहटी में प्रारंभ हुआ धान खरीदी केन्द्र 

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-12-17 10:49 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क ककरहटी नि.प्र.। ककहरटी में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की गई थी। जिसके पूरा न होने की स्थिति में उन्होंने चेतावनी देते हुए आमरण अनशन करने को कहा था। शासन-प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने ककरहटी में १६ दिसम्बर से धान खरीदी केन्द्र वेयर हाउस में शुरू करवा दिया है। वहीं खरीदी केन्द्र  खोले जाने से ककरहटी सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। आज की स्थिति में खरीदी केन्द्र में लगभग चार हजार क्ंिवटल धान खरीदी के लिए आ चुकी है वो भी केवल एक दिन में अगर धान खरीदी केन्द्र नहीं खोला जाता तो ककरहटी व क्षेत्र के किसानों को धान विक्री के लिये खासी मुश्किलों का सामना इस ठण्ड के मौसम में करना पडता। किसानों व समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी शासन-प्रशासन सहित सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा विष्णुदत्त शर्मा के प्रति आभार ज्ञापित किया है। प्रथम दिन नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। नप अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी व उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी, पार्षद महेंद्र यादव, भाजपा नेता प्रशांत भार्गव ने जाकर धान खरीदी केन्द्र का मौके पर निरीक्षण किया। उनके द्वारा उपस्थित किसानों से धान खरीदी के संबध में पूंछतांछ की गई जिस पर सभी किसानों द्वारा कहा गया है कि धान खरीदी अच्छे से हो रही है और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। 

Tags:    

Similar News