पुंछ में LOC पर PAK की फायरिंग, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

पुंछ में LOC पर PAK की फायरिंग, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-10 03:57 GMT
पुंछ में LOC पर PAK की फायरिंग, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
हाईलाइट
  • 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 2
  • 936 बार किया सीजफायर
  • पाकिस्तान ने तीन दिन में सातवीं बार किया सीजफायर
  • भारतीय से दे रही है मुंहतोड़ जवाब

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। तीन दिन ऐसा सातवीं बार किया गया है। आज (गुरूवार) सुबह पाकिस्तानी सेना ने सीमा से सटे पुंछ सेक्टर में लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सेना की ओर से जारी फायरिंग का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोटे, खारी करमारा, गुलपुर और पुंछ इलाकों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

रक्षा विभाग ने एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी नियंत्रण रेखा (LOC) से लगी चौकियों पर फायरिंग की और मोर्टार के गोले दागे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया था। सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में छोटे हथियारों और भारी कैलिबर हथियारों से गोलियां चलाईं और गोले दागे। जिसका भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुये संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। 2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

Similar News