हरियाणा: दोहरे हत्याकांड में 11 गिरफ्तार

हरियाणा: दोहरे हत्याकांड में 11 गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-03 13:02 GMT
हरियाणा: दोहरे हत्याकांड में 11 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कुरुक्षेत्र। पंडारसी गांव के नजदीक हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि उसने देश के अलग-अलग हिस्से से बावरिया गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पुलिस के छह विशेष दल ने कल एक साथ पंजाब , हिमाचल प्रदेश , राजस्थान और उत्तरप्रदेश में छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि तकनीकी डाटा और निगरानी के माध्यम से पहचान के बाद छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि एक आरोपी नेपाल भागने का प्रयास कर रहा था। गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गिरोह के सदस्यों का काम करने का तरीका था कि हत्या करो, डकैती डालो और फिर दूर-दूर के इलाकों में चले जाओ।  उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पाया गया कि गिरोह के 17 सदस्य अपराध में संलिप्त हैं। 

 

 

Similar News