मप्र में आंशिक बादल छाए

मप्र में आंशिक बादल छाए

IANS News
Update: 2019-11-12 05:08 GMT
मप्र में आंशिक बादल छाए

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, और हवाएं सिहरन पैदा करने वाली हैं। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिन में जहां तेज धूप होने से तापमान में इजाफा हो जाता है, वहीं रात और सुबह के समय ठंड का अहसास होने लगता है। मंगलवार को भी ऐसा ही है। आंशिक बादल छाए हुए हैं और हवाएं चलने से सिहरन पैदा हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्रतिचक्रवात का असर है जिससे उत्तरी हवाएं नहीं आ पा रही हैं और हिमालय में बर्फबारी व सर्द हवाओं के बावजूद राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट नहीं आ रही है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19, ग्वालियर का 13.7 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

 

Tags:    

Similar News