नागपुर म्हाडा क्वार्टर परिसर में अवैध शराब की बिक्री रोकने रास्ते पर उतरे लोग

नागपुर म्हाडा क्वार्टर परिसर में अवैध शराब की बिक्री रोकने रास्ते पर उतरे लोग

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-14 07:27 GMT
नागपुर म्हाडा क्वार्टर परिसर में अवैध शराब की बिक्री रोकने रास्ते पर उतरे लोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कपिल नगर क्षेत्र में म्हाडा क्वार्टर परिसर में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आमलोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने कपिल नगर थाने का घेराव किया। अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने की मांग की। पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद नागरिकों का गुस्सा शांत हुआ।

रोज शराबी करते हैं हंगामा
म्हाडा क्वार्टर में शराब के नशे में साहू नामक युवक हंगामा कर रहा था। इस इलाके में यह रोज मर्रा की बात है। म्हाडा क्वार्टर परिसर में कुछ लोग अवैध शराब बेचते हैं, जिससे युवाओं को शराब पीने की लत लग रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार को कपिल नगर क्षेत्र में म्हाडा क्वार्टर परिसर में अवैध शराब बिक्री के मामले को लेकर बडी संख्या में नागरिक कपिल नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने को घेर लिया। मामला काफी देर तक  चला। उसके बाद थाने के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद गुस्साई भीड़ शांत हुई। 
 

Tags:    

Similar News