महाराष्ट्र : 13 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने 6 महीने तक किया रेप, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

महाराष्ट्र : 13 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने 6 महीने तक किया रेप, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

Tejinder Singh
Update: 2018-10-11 13:33 GMT
महाराष्ट्र : 13 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने 6 महीने तक किया रेप, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। आर्णी में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी ने सैंकड़ों लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। महिलाओं ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मोर्चा निकाला। इससे पहले गुस्साए लोगों ने गुरुवार को शहर में चक्काजाम किया और टायर जलाए। साथ ही मोर्चा निकाला। विरोध में लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार आर बी मांडेकर को ज्ञापन सौंपा। विरोध में बंद का आहवान किया गया था। जिसके कारण सभी प्रतिष्ठान, स्कूल, महाविद्यालय बंद रखे गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने बाबा कंबलपोश दरगाह और पानी की टंकी के सामने टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान कई घंटो तक चक्काजाम लगा रहा।

लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। हालांकि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस नेे मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन काफी देर तक खबर दबाई नहीं जा सकी। जानकारी मिलते ही 200 से ज्यादा लोग बुधवार रात थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जब मामले में पुलिस कुछ कर नहीं सकी, तो गुस्साए लोगों ने गुरूवार को शहर बंद का ऐलान कर दिया। बंद पूरी तरह सफल रहा। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। नाबालिग के साथ गैंगरेप के दो आरोपी सलाखों के पीछे हैं, जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले की शिकायत सोमवार रात रेप पीड़िता के पिता ने की थी। 

क्या है मामला...
13 साल की स्कूली छात्रा को आज से 6 महीने पहले बेहोशी की दवा खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। दवा चॉकलेट में डालकर दी थी। बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंग रेप करने के साथ ही उसका वीडियो भी बनाया गया। मासूम को पिछले 6 महीने से लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया जा रहा है। इसके बाद डरी सहमी लड़की ने 7 अक्टूबर को अपने पिता को मामले की जानकारी दी।

परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। उधर, जैसे ही इसकी जानकारी आरोपियों को लगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दारव्हा डीवाईएसपी डॉ निलेश पांड ने मामले की जांच की। आरोपियों में शेख सोहेल की उम्र 20 साल है, दूसरा आरोपी नाबालिग है। दोनों मुबारक नगर के निवासी हैं। बाकी फरार आरोपियों के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Similar News