महाबलेश्वर घूमने गए दंपति के बीच हुआ झगड़ा, मासूम के सामने बाप ने पहले मां को मारा फिर कर ली खुदकुशी

महाबलेश्वर घूमने गए दंपति के बीच हुआ झगड़ा, मासूम के सामने बाप ने पहले मां को मारा फिर कर ली खुदकुशी

Tejinder Singh
Update: 2018-12-06 13:18 GMT
महाबलेश्वर घूमने गए दंपति के बीच हुआ झगड़ा, मासूम के सामने बाप ने पहले मां को मारा फिर कर ली खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, पुणे। बेटे के सामने पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुदकुशी कर ली। गुरुवार तड़के सातारा के महाबलेश्वर स्थित कोयना लॉजिंग होटल में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक अनिल सुभाष शिंदे, उम्र 34 साल ने अपनी पत्नी सीमा अनिल शिंदे, उम्र 30 साल की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने भी मौत को गले लगा लिया। महाबलेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शिंदे विश्रांतवाड़ी में रहता था। बुधवार को पत्नी सीमा और 11 साल के मासूम आदित्य काे लेकर महाबलेश्वर घुमने आया था। तीनों कोयना लॉजिंग होटल में रुके थे।

दंपति के बीच हुआ झगड़ा

बुधवार शाम घूमने के बाद तीनों होटल के कमरे में लौटे। देर रात शिंदे दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आकर शिंदे ने पत्नी के गले पर चाकू से वार किए। उसके बाद खुद पर भी वार किए। हालांकि यह सारी घटना मासूम आदित्य के सामने घटी। तड़के होटल के मालिक को कमरे से आवाज आई, इसलिए उसने दरवाजा खटखटाया। आदित्य ने दरवाजा खोला, तब शिंदे दंपति जमीन पर खून से लथपथ दिखे। आदित्य काफी डरा हुआ था।

मासूम के सामने हत्या कर की खुदकुशी

होटल मालिक ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस ने दोनों को महाबलेश्वर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरु होने के पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना से आदित्य सदमे में है। पुलिस ने शिंदे के परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है।

Similar News