अपनी ही  बेटी की फोटो वायरल कर दिया, पिता पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर अपनी ही  बेटी की फोटो वायरल कर दिया, पिता पर मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-09-20 08:40 GMT
अपनी ही  बेटी की फोटो वायरल कर दिया, पिता पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पिता ने मासूम बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। प्रकरण उजागर होेने पर शनिवार को मानकापुर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज िकया गया। मानकापुर क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय महिला पेशे से शिक्षिका है। उसका पति इंजीनियर है। घरेलू कलह के चलते दोनों करीब दो वर्ष से अलग रह रहे हैं। उन्हें सात वर्षीय बेटी है, जो मां के साथ रहती है। 16 सितंबर को महिला के पति ने अपनी मासूम बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। इसका पता चलते ही मामला थाने पहुंचा। वरिष्ठ निरीक्षक वैजयंती मांडवधरे के आदेश पर सहायक निरीक्षक शेंडे ने प्रकरण की जांच-पड़ताल की। पश्चात  सहायक उप-निरीक्षक जयपाल पटले ने प्रकरण दर्ज िकया है। 
 

Tags:    

Similar News