राजनांदगांव में मछली से बन रहा आचार

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में मछली से बन रहा आचार

Shiv Pathak
Update: 2022-11-15 15:56 GMT
राजनांदगांव में मछली से बन रहा आचार

डिजिटल डेस्क, रायपुर। ठंड आते ही लोगों की निगाहें अचार को ढूंढने लगती हैं। आम के साथ लहसुन, अदरक, हल्दी तथा नींबू व मौसमी सब्जियों के अचार के बीच यहां एक नया प्रयोग हुआ है। राजनांदगांव जिले के वनबघेरा गांव की महिलाओं ने पनकाज मछली का आचार बनाया है। वनबघेरा की जय बूढ़ा देव समूह से जुड़ी महिलाओं ने मछली का अचार पंचायत के अधिकारियों की डिमांड पर तैयार किया है। समूह से जुड़ी सरिता मंडावी के मुताबिक उन्हें पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि आचार तो सभी बनाते हैं कुछ नया बनाओ।

सरिता ने बताया कि यहां लोग मछली के शौकीन हैं, इसे देखते हुए यहां प्रचलित पनकाज मछली का आचार बनाया, जो लोगों को काफी पसंद आया। समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए मछली के आचार को एक दिन गौठान मेला मेें रखा गया। जहां यह 5 हजार रुपए का बिका। इससे उत्साह तो बढ़ा ही, नई संभावना भी जागी। समूह की महिलाओं ने इसका उत्पादन शुरू किया, जिसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया।

Tags:    

Similar News