खेलो इंडिया यूथ गेम्स का जनवरी में होगा आगाज, जुटेंगे खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का जनवरी में होगा आगाज, जुटेंगे खिलाड़ी

Tejinder Singh
Update: 2018-10-07 14:47 GMT
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का जनवरी में होगा आगाज, जुटेंगे खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में जनवरी 2019 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्पर्धा का आयोजन होगा। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पुणे के शिवछत्रपति क्रीडा संकुल, म्हालुंगे-बालेवाडी में स्पर्धा का आयोजन होगा। आगामी ओलंपिक और एशियाड गेम्स की तैयारी की दृष्टि से इस स्पर्धा का आयोजन काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश सरकार ने स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए उच्चस्तरीय, निगरानी और आयोजन समिति का गठन किया है।

सरकार के खेल विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्पर्धा के प्रमुख संरक्षक होंगे। सरकार ने प्रदेश के खेल मंत्री विनोद तावडे की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। कुल 12 सदस्यों वाली यह समिति स्पर्धा के लिए जरूरी निधि जुटाने, स्पर्धा के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठान, कंपनी और निजी व्यक्तियों से प्रायोजक खोजने का काम करेगी। पुणे के विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में स्पर्धा निगरानी समिति बनाई गई है। जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष स्कूली शिक्षा व खेल विभाग के उपसचिव को बनाया गया है। 

Similar News