नागपुर में प्लॉट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़ा

3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज नागपुर में प्लॉट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़ा

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-01 04:17 GMT
नागपुर में प्लॉट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़ा

डिजिटल डेस्क,  नागपुर।   प्लॉट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़े के प्रकरण में मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ वाठोड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकरण में पीड़ित श्रीनगर निवासी संजय ठाकुर (44) है। आरोपी राखंडे (65), नंदनवन, अमजद जान ताजी बब्बू  जान ताजी (45), बड़ा ताजबाग और अशफाक खान (45), रोशनबाग खरबी निवासी है। आरोपियों ने आदिवासी बेघर नागरिक सेवा के तहत मौजा तरोडी खुर्द में डाले गए ले-आउट में से 600 स्के. फीट का 32 नंबर का प्लॉट संजय को दिखाया था। यह बात नवंबर 2020 की है। सौदा पक्का होने के बाद संजय ने आरोपियों को अभी तक 5.50 लाख रुपए आरोपियों को दिए हैं। पता चला है कि, वहीं प्लॉट आरोपियों ने िकसी और व्यक्ति को संजय के पहले बेचा है। बाद में उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर वहीं प्लॉट संजय को बेच दिया। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

Tags:    

Similar News