PNB घोटाला : आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

PNB घोटाला : आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2018-11-16 15:06 GMT
PNB घोटाला : आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी और बैंक के पूर्व डिप्यूटी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में FIR दर्ज की है। जांच के दौरान CBI ने पाया कि शेट्टी की संपत्ति उनके आय से ज्ञात स्त्रोत से 238 फीसदी ज्यादा है। शेट्टी के साथ-साथ उसकी पत्नी आशालता शेट्टी को भी आरोपी बनाया गया है, जो मुंबई स्थित इंडियन बैंक में बतौर क्लर्क काम करती है। 13500 करोड़ के घोटाले में शेट्टी पर घूस लेकर नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी को फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) देने के मामले में CBI शेट्टी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

CBI के प्रवक्ता ने शेट्टी दंपति के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अप्रैल 2011 से मई 2017 के बीच दोनों ने 2 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की जो उनके आय से ज्ञात स्त्रोत से 238.44 फीसदी ज्यादा थी। जांच में यह भी साफ हुआ कि आशालता ने अवैध तरीके से पति द्वारा हासिल संपत्ति छिपाने में पूरी मदद की इसलिए उसके खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के साथ साथ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2), 13(1)(ई) के तहत FIR दर्ज की गई है। PNB घोटाले में 9.09 करोड़ रूपए के फर्जी LOU जारी करने के मामले में CBI ने मार्च महीने में शेट्टी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया था। शेट्टी फिलहाल जेल में है।

Similar News