पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खड़ी फसल की कीमत 40 लाख

पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खड़ी फसल की कीमत 40 लाख

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-14 08:15 GMT
पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खड़ी फसल की कीमत 40 लाख

डिजिटल डेस्क सतना। जिले के सभापुर थाना इलाके के रइया गांव में पुलिस ने 30 डिसमिल में खड़ी अफीम की हरी फसल का खुलासा करते हुए इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी  एससी-एसटी एक्ट के तहत 1 हजार का इनामी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद की गई अफीम की खेती का मौजूदा अनुमानित बाजार मूल्य तकरीबन 40 से 45 लाख रुपए है। माना जा रहा है कि पकने के बाद इसी अफीम की कीमत 1 करोड़ तक जा सकती थी। पुलिस ने पूरी फसल उखड़ा कर जब्ती बनाई है। उक्त कार्यवाई को अंजाम देने में आरक्षक विकास सिंह बघेल ने अहम भूमिका निभाई,,जिसने  काफी दिनो तक निगरानी करने के बाद प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक भागीरथ मीणा,सैनिक संपत और अमानत खान के साथ मिलकर छापा मार दिया और आरोपियों को दबोच लिया।अफीम की फसल जब्त करने की कार्यवाई देर रात जारी रही।
 2 गिरफ्तार गिरफ्तार
पुलिस के इन्हीं सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की खबर पर रइया गांव में निगरानी बढ़ा दी गई थी। निरंतर नजर रखने के दौरान ये तथ्य सामने आया कि सुरजीत सिंह के 30 डिसमिल खेत में अफीम की फसल खड़ी है। ये फसल सुरजीत ने अपने एक पाटर्नर राजा सिंह के साथ मिल कर लगाई थी। राजा सिंह पर पहले से ही एससी-एसटी एक्ट के तहत 1 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   अफीम की कीमत 1 करोड़ तक जा सकती थी। पुलिस ने पूरी फसल उखड़ा कर जब्ती बनाई है।
ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत-  कोलगवां थाना अंतर्गत खाना-खजाना तिराहे के पास ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि बेटे समेत 2 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोठी थाना अंतर्गत ग्राम दिदौंध निवासी अच्छेलाल चौधरी पुत्र कुन्ना 55 वर्ष अपने बेटे बृजेश 25 वर्ष और रिश्तेदार नरेन्द्र उर्फ पवन पुत्र रामकृष्ण चौधरी 22 वर्ष निवासी सोहावल के साथ सोमवार शाम को मैहर गया था जहां बृजेश की साली की वरीक्षा करवाने के बाद तीनों लोग बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।

 

Similar News