दुष्कर्म के आरोप से  पुलिस निरीक्षक बरी 

नागपुर दुष्कर्म के आरोप से  पुलिस निरीक्षक बरी 

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-13 06:22 GMT
दुष्कर्म के आरोप से  पुलिस निरीक्षक बरी 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने महिला से बलात्कार के आरोपी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मगदूम को सबूतों के अभाव में निर्दोष बरी किया है। महिला की शिकायत पर मगदूम के खिलाफ 4 फरवरी 2019 को हुड़केश्वर थाने में भादवि 376, 506 व 406 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। वर्ष 2011 में मगदूम इमामवाड़ा पुलिस थाने में पुलिस उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। मगदूम का पक्ष अधिवक्ता समीर सोनवणे ने रखा। हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनकर एफआईआर खारिज करने के आदेश दिए। 

 

Tags:    

Similar News