प्रफुल पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों ने क्या किया

प्रफुल पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों ने क्या किया

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-11 05:51 GMT
प्रफुल पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों ने क्या किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राकांपा नेता सांसद प्रफुल पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, यशवंत स्टेडियम में बेरोजगारांे के सम्मेलन लेकर रोजगार की बड़ी-बड़ी बाते करने वालों ने पांच साल सरकार चलाने के बावजूद कुछ नहीं किया। वे बजाज नगर स्थित जय जवान जय किसान संगठन के कार्यालय में हुए राकांपा सम्मेलन में बोल रहे थे। मंच पर मुख्य रूप से गृहमंत्री अनिल देशमुख, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, शहराध्यक्ष अनिल अहिरकर, प्रशांत पवार, ईश्वर बालबुद्धे, महिला आघाड़ी की शहराध्यक्ष लक्ष्मी सावरकर, पूर्व पार्षद वेदप्रकाश आर्य उपस्थित थे।
नागपुर का क्या भला किया

राकांपा नेता पटेल ने कहा कि, नागरी उड्डयन मंत्री रहते हुए मिहान को नागपुर एयरपोर्ट हस्तांतरित किया था। जो लोग यशवंत स्टेडियम में बेरोजगारों के सम्मलेन लेकर मिहान में यह होगा, वह होगा, बोल रहे थे, उन्होंने पांच साल अवसर मिलने के बावजूद क्या किया। नागपुर का क्या भला किया, यह सवाल भी किया। दो-चार रास्ते, एक-दो छोटे-बड़े काम किए, यह अच्छी बात है, लेकिन इससे सामान्य व्यक्ति की स्थिति नहीं सुधरती। सामान्य लोगों को काम चाहिए। उनका जीवन कैसे सुधरेगा यह देखना होगा।
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शहर में राष्ट्रवादी की ताकत बढ़ाने के लिए अभी से काम पर लगने का आह्वान किया। आगामी विधानसभा में पार्टी शहर में कम से कम दो सीटें लड़ेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया। मनपा चुनाव एक या दो सदस्यीय वार्ड पद्धति से होगा। इससे उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने में आसानी होगी।
 
महाविकास आघाड़ी सरकार शरद पवार की ताकत पर
पटेल ने कहा कि, भले ही महाविकास आघाड़ी सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शिवसेना के नेतृत्व में काम कर रही है, लेकिन ये सरकार केवल शरद पवार के विचार व ताकत पर है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने विचार किया, इसलिए सरकार स्थापित हुई है। नागपुर व विदर्भ में राष्ट्रवादी पार्टी क्या है, यह जल्द दिखा देंगे।
 
नृत्य, बैंड से पटेल, देशमुख का स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने कहा कि, आंबेडकरी आंदोलन और सामान्य जनता की समस्या हल करने के लिए अथक प्रयास कर उसे पूरा करने वाले पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये का काम हमने देखा है। उन्होंने अपने विधान परिषद कार्यकाल सामान्य जनता और आंबेडकरी विचारों के समाज हित के लिए दिया। पूर्व विधायक गजभिये के रवि नगर चौक स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस दौरान सांसद प्रफुल पटेल व गृहमंत्री अनिल देशमुख का आदिवासी नृत्य, बैंड, संदल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नागपुर जिले के निरीक्षक राजेंद्र जैन, रमेश अग्रवाल, भंडारा बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर बालबुधे, मनोज नागपुरकर, नगरसेवक दुनेश्वर पेठे, शहराध्यक्ष अनिल अहिरकर, ग्रामीण कार्याध्यक्ष राजू राउत, वेदप्रकाश आर्य, प्रशांत पवार, संतोष नरवाड़े आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News