मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर 

पन्ना मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर 

Sanjana Namdev
Update: 2022-10-28 12:10 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!


डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस ०१ नवबंर के उलक्ष्य में इस बार ०७ दिवसीय रचनात्म कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों के साथ पन्ना जिले में किया जायेगा। पूर्व में ०१ नवबंर को प्रदेश की स्थापना दिवस के समारोह में जिला स्तर पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता था जो कि  इस बार जिला स्तर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन नही होगा बल्कि प्रदेश की स्थानपना दिवस ०१ नवबंर से श्रंखलाबद्ध ०७ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें। जिसको लेकर जिले में शासन से प्राप्त निर्देशों पर विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिला स्तर पर आयोजित होने वालो कार्यक्रमों के अंतर्गत ०१ नवबंर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रभात फेरियों का आयोजन होगा तथा जन सेवा अभियान स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर १२ बजे से आयोजित होगा।

 

मुख्य सांस्कृतिक समारोह लाल परेड ग्राउड से प्रसारित होगा। दिनांक ०२ नवबंर को महिला बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा दिनांक ०३ नवबंर को खेल एवं युवा कल्याण,महिला विकास विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,नगरीय विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से स्वच्छता सजावट रंगोली केन्द्रित गतिविधियां आयोजित होगी। ऐतिहासिक स्मारकों महापुरूषों की प्रतिमाओं,प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रदेश के ६७वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ६७ दीपों का प्रज्जवलन किया जायेगा। ०३ नवबंर से ही ०६ नवबंर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा ०७ नवबंर को पुरूस्कार वितरण किया जायेगा। स्थानीय व्यजनों पर भी प्रतियोगितायेंं आयोजित होगी।

 

०४ नवबंर को एक जिला एक उत्पाद को  प्रमुखता प्रदान करती हुई गतिविधियों होगी तथा रोजगार दिवस मनाया जायेगा। ०५ नवबंर को मध्य प्रदेश के गौरव पर दृष्टिगत नाटक,लोक नृत्य और जन नायक केन्द्रित का आयोजन किया जायेगा। ०६ नवबंर को वन्य प्राणी सुरक्षा,जागरूकता,ऊर्जा,पर्यावरण जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता,सेमिनार,व्याख्यान,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।अंतिम दिवस ०७ नवबंर को जिला मुख्यालयो पर आयोजित प्रतियोगिताओं जनसेवा अभियान,मध्य प्रदेश गौरव आदि संबंधित पुरूस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें।

Tags:    

Similar News