नागपुर से जून में तीन नई विमान सेवा की तैयारी

नागपुर से जून में तीन नई विमान सेवा की तैयारी

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-30 10:06 GMT
नागपुर से जून में तीन नई विमान सेवा की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से जून में 3 नई उड़ानें शुरू होंगी। यह उड़ानें पुणे, अहमदाबाद और मुंबई के लिए होंगी। सरकार धीरे-धीरे विमानों की संख्या बढ़ाने की योजना पर तैयारियां कर रही है।  हालांकि शुरुआत में पुणे के लिए टिकट बुकिंग हुई थी, लेकिन बाद में विमान सेवा रद्द कर दी गई। विमान रद्द होने का कारण यात्रियों की कमी के साथ ही विमान कंपनी की अन्य कई समस्याएं बताई जा रही हैं। चर्चा है कि जल्द ही उड़ानों को लेकर स्पष्ट निर्णय ले लिया जाएगा। यह तीनों उड़ानें गो एयर कंपनी की होंगी। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए विमान उड़ान भर रहे हैं। विशेष बात यह है कि नागपुर से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है, जबकि नागपुर आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को विमानतल पर आने वाले यात्रियों की संख्या 321 और जाने वाले यात्रियों की संख्या 126 रही है।

321 यात्री आए  और 126 गए
-इंडिगो के विमान क्रमांक 312 बंगलुरु से सुबह 9.25 बजे 117 यात्री आए और इंडिगो के विमान क्रमांक 317 से 10.45 बजे 29 यात्री बंगलुरु गए।
-इंडिगो के विमान क्रमांक 5325 मुंबई से सुबह 10.15 बजे 142 यात्री आए और इंडिगो के विमान क्रमांक 297 से सुबह 11.20 बजे 26 यात्री मुंबई गए।
-इंडिगो के विमान क्रमांक 135 दिल्ली से सुबह 11.30 बजे 62 यात्री आए और इंडिगो के विमान क्रमांक 134 से दोपहर 1.15 बजे 71 यात्री गए।

Tags:    

Similar News