2025 तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें

केंद्रीय राज्यमंत्री तेली का दावा 2025 तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-13 04:40 GMT
2025 तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें

डिजिटल डेस्क , रायपुर। छत्तीसगढ़ मूल के केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने दावा किया है कि साल 2025 में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम होगी। इसके लिए केंद्र सरकार अब घरेलू पेट्रोलियम उत्पादन की योजना पर काम कर रही है।  बिलासपुर प्रवास पर आए  श्री तेली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चावल और पानीपत में पराली से एथेनाल बनाने की योजना बनाई गई है। इससे किसानों को फायदा होगा और घरेलू पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन भी होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2023 तक असम में बांस से एथेनाल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा। इसके बाद 2025 तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आने लगेगी। इससे किसानों को भी फायदा होगा। यहां बता दें कि श्री तेली के पूर्वज  छत्तीसगढ़ में ही निवास करते थे।

Tags:    

Similar News