प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख नदारद,  कर्मचारी बिना मास्क के मिले

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख नदारद,  कर्मचारी बिना मास्क के मिले

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-22 10:36 GMT
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख नदारद,  कर्मचारी बिना मास्क के मिले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा के स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत किसी से छुपी नहीं है। लेटलतीफी से लेकर अन्य अव्यवस्थाओं की आए दिन पोल खुलती है, फिर भी कर्मचारियों व अधिकारियों का रवैया नहीं बदलता। कोविड जांच में भी भारी लापरवाही हो रही है। रिपोर्ट देर से मिलने की खबरें तो अक्सर मिलती थीं, अब कोविड जांच से ही इनकार करने के मामले सामने आने लगे हैं। कुल मिलाकर स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी जांच के लिए पहुंचे लोगों को "टरका" रहे हैं। ऐसी ही शिकायत महापौर दयाशंकर तिवारी को मिली तो उनसे रहा न गया। बिना विलंब किए वह शांति नगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहां जो भी देखा, वह परेशान करने के लिए काफी था। स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख डॉ. प्राजक्ता कातोरे नदारद थे। इतना ही नहीं, आधे से अधिक कर्मचारी बिना मास्क के ही ड्यूटी बजा रहे थे। अब भला महापौर कहां शांत रहने वाले थे। उन्होंने फौरन मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी को फोन मिलाया और खामियां गिनाईं। साथ ही, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

ऐसे हुअा राज उजागर
महापौर सुबह गांधीबाग उद्यान गए थे। वहां उनकी मुलाकात पूर्व परिचित उमेश ओझा से हुई। उन्होंने स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि बुखार है, इसलिए कोविड टेस्ट कराने के लिए भालदारपुरा जा रहा हूं। शांति नगर केंद्र पास रहने पर इतने दूर आने की क्या जरूरत पड़ी, यह पूछने पर ओझा ने बताया कि भालदारपुरा केंद्र पर जाने के लिए कहा। कल भी शांति नगर केंद्र से वापस लौटाया गया। आरटीपीसीआर टेस्ट यहां नहीं होता है, यह कहते हुए भालदारपुरा जाने के लिए बताया गया। ओझा की व्यथा सुन महापौर तिवारी स्तब्ध रह गए। 

सिर्फ एंटीजन टेस्ट, जताई नाराजगी
महापौर तत्काल शांति नगर केंद्र पहुंचे। वहां देखा कि सिर्फ एंटीजन टेस्ट की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख डॉ. प्राजक्ता कातोरे अनुपस्थित हैं। मौजूद कर्मचारियों में आधे से ज्यादा कर्मचारी बिना मास्क लगाए बैठे हैं। कुछ कर्मचारी अपने बच्चों को साथ ले आए थे। उन्होंने भी मास्क नहीं लगाया था। कोविड टेस्टिंग सेंटर की यह हालत देख महापौर आग-बबूला हो गए। उन्होंने तत्काल मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय िचलकर को फोन लगाया। उन्हें केंद्र की लापरवाही से अवगत कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी केंद्रों पर आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था करने व नागरिकों की असुविधा खत्म करने की दृष्टि से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। शांति नगर केंद्र के लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने व अन्य केंद्रों पर नजर रखकर व्यवस्था में सुधार करने के िनर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक रवि डोलस उपस्थित थे।

 मुंब

Tags:    

Similar News