Holi festival: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई के साथ दिया ये संदेश

Holi festival: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई के साथ दिया ये संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-29 04:53 GMT
Holi festival: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई के साथ दिया ये संदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच होली उत्सव मनाया जा रहा है। सभी राज्यों सरकारों ने लोगों को घर पर रहकर होली मनाने का संदेश दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकारों ने राज्य में होली पर सख्ती की है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में सार्वजनिक होली पर सख्त पांबदी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, विपक्ष नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने होली पर देश वासियों का संदेश दिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई  
आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदा का बधाई संदेश
होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्‍योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्‍साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्‍लास का यह पर्व हमारी सांस्‍कृतिक विविधता में निहित राष्‍ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
गृह मंत्री अमित शाह का होली पर संदेश
समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का होली संदेश
हमारे देश की विविधताओं के सभी रंगों के त्यौहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें- सुरक्षित रहें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का होली संदेश
अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌॥ #होलिका की अग्नि में दु:ख, पीड़ा, संताप और बुराई जलकर भस्म हो। खुशहाली, आनंद, शुभत्व और मंगल के प्रकाश से हर भाई-बहन का जीवन आलोकित हो, यही कामना!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होली संदेश
असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।

देश में ऐसे मनाई जा रही है होली
 

 

 

 

Tags:    

Similar News