पीएम मोदी बोले इस बार दरबारी न महराज फिर से शिवराज

पीएम मोदी बोले इस बार दरबारी न महराज फिर से शिवराज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-25 14:51 GMT
पीएम मोदी बोले इस बार दरबारी न महराज फिर से शिवराज

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। एक गलती उसी पुराने 55 साल के युग में पहुंचा सकती है। टूटी फूटी सड़के, अस्पताल के आभाव में बीमारी चाहिए क्या?  अपेक्षा उसी से होती है जो काम करता है। देश में जनता को भाजपा से अपेक्षा रहती है निठल्लों से अपेक्षा नहीं कि जाती कांग्रेस का इतिहास इसका गवाह है। पंचायत से केंद्र तक उनकी सत्ता होती थी क्या हुआ जनता ने उनका तिरस्कार कर दिया। इस बार न तो दरबारी और न ही महाराज चाहिए फिर से सरकार। रविवार को गैरिसन ग्राउंड में आयोजित आम सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 55 सालों का हिसाब मांगा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आज फिर एक बार माता नर्मदा की गोद मे आने का मौका मिला है। गुजराती लोग, तो ये सोचकर भी कांप जाते है की मां नर्मदा न होती तो हमारा क्या होता। ये केवल चुनाव नहीं मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्धारण है।

प्रत्याशियों के लिए की अपील
सभा के दौरान पीएम मोदी ने जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं के साथ-साथ नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आर्शीवाद मांगा। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह के अलावा पार्टी प्रत्याशी शरद जैन, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, कैलाश जाटव, मोती कश्यप, संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रभात साहू, अभिलाष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

  • 40 साल से उप, बंगाल में वापसी नहीं हुई।
  • बिहार को तो लालू मंजूर है कांग्रेस नहीं।
  • देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से, बांटने की राजनीति से ऊब गई है।
  • मप्र की जनता भी कांग्रेस का चुन चुन कर सफाया कर दे।
  • जहाँ कांग्रेस जाती है हर जगह कांग्रेस का उम्मीदवार अलग व्यक्ति को बताती है।
  • इस बार दरबारी न महराज फिर से शिवराज।
  • 15 साल में 10 गुना बजट में इजाफा, जीडीपी बढ़ी है।
  • प्रति व्यक्ति आय 5 गुना शिवराज ने बढ़ाई है।
  • जबलपुर स्मार्ट सिटी बने ये हमारा सपना है।
  • 5 साल में 23 हजार करोड़ 7 शहरों में खर्च होंगे।

डिजिटल इंडिया की बात

  • इंटरनेट सुविधा हर गांव में पहुंचाने की बात।
  • 2010 से 14 की सरकार ने 4 साल में 59 गांव में ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाया था।
  • मोदी ने चार साल में 1 लाख से ज्यादा गांव में पहुंचा दिया।
  • मरी पड़ी सरकार की जरूरत है क्या।
  • 2014 तक देश मे मोबाइल बनाने की 2 फैक्ट्री थी आज 125 है।
  • 5 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है
  • नेताजी जी फटी जेब से झूठ परोसते हैं,  जबलपुर की बात करते हैं नामदारो को इतना ज्ञान नहीं की मोबाइल एक्सपोर्ट हो रहा है।
  • बिजली का बिल कम हुआ है।
  • सालान आय 900 करोड़ बच रहा है।
  • हमारा सपना रहा है देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए  इन मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
  • बाजार में दवाई महंगी मिलती थी, सबका चक्कर था इस चक्कर को खत्म कर दिया।
  • जन औषधि केंद्र खोले 1000 की दवाई 100 में मिल रही है।
  • डेढ़ लाख का हृदय का स्टैंड सस्ता किया।
  • कांग्रेस के लोग भांति-भांति के वादे करते है।
  • 2007 में स्वामीनात्तन आयोग ने रिपोर्ट दी थी लागत का डेढ़ गुना देने।
  • इस वक्त नामदार की सरकार उस पर अमल लागू करते तो किसान कर्ज में न डूबता।
  • किसान से कर्ज पर 16 प्रतिशत पर ब्याज मिलता था शिवराज सरकार ने जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिया।

लगातार हो रहा विकास

  • 55 साल मव मप।में बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट होता था।
  • 15 साल में 18 हजार मेगावाट बिजली बनाकर दिखाया।
  • आज 24 घंटे बिजली मिल रही है।
  • 25 साल के कांग्रेस के ऐसे 12 लाख प्रोजेक्ट थे कांग्रेस के जिन पर काम नही हो रहा था ह। हमारी सरकार ने उन्हें शुरू किया
  • दुनिया मे भारत सबसे ज्यादा हथियार विदेश से खरीदते थे
  • डिफेंस का जबलपुर सभी जरूरत पूरी कर सकता है इस उद्देश्य को लेकर काम कर रहे है।

नए सपने सकार करना है

  • कांग्रेस के मामा भी देख लिए भाजपा के मामा भी देख लिए क्वात्रोची, एंडरसन, और मप्र के  मामा।
  • 55 साल के बुरे दिन मत आने देना।
  • 10 साल तो मैडम की सरकार ने विकास में रोड़ा अटकाया।
  • नई ऊंचाई पर मप्र को आगे ले जाने तेजी से काम करना है। मप्र का सपना साकार करना है।

Similar News