महाविकास आघाड़ी का ढोंग जनता ने नकारा : बावनकुले

आरोप महाविकास आघाड़ी का ढोंग जनता ने नकारा : बावनकुले

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-12 06:55 GMT
महाविकास आघाड़ी का ढोंग जनता ने नकारा : बावनकुले

डिजिटल डेस्क,नागपुर। भाजपा ने केंद्र सरकार व भाजपा के विरोध में महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बंद प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस बंद प्रदर्शन को पूरी तरह से विफल कहा है। भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि महाविकास आघाड़ी को किसानों के नाम पर इस तरह के प्रदर्शन करने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। बंद के नाम पर आघाड़ी ने एक ढाेंग किया। उसे जनता ने नकार दिया। सभी प्रतिष्ठान खुले रहे।
बावनकुले ने कहा कि उत्तरप्रदेश में किसानों की मौत के मामले का सभी ने निषेध किया है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। लेकिन महाराष्ट्र में किसानों को आघाड़ी सरकार न्याय नहीं दे पा रही है। पुणे के मावल में किसानों पर गोलीबारी जैसे प्रकरणों के चलते यहां की सरकार को इस तरह के प्रदर्शन का अधिकार नहीं है। किसान हित की योजनाएं लंबित हैं। विकास महामंडल बंद रहने से विदर्भ व मराठवाड़ा के किसान निराश हैं। ऐसे में किसी ने महाविकास आघाड़ी के बंद के आह्वान का समर्थन नहीं किया।   भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, िवधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक  विकास कुंभारे, भाजपा के प्रदेश पैनलिस्ट चंदन गोस्वामी उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News