पुणे : इस ATM मशीन से पैसे या दूध नहीं बल्कि निकलते हैं गणेश जी के प्रिय मोदक

पुणे : इस ATM मशीन से पैसे या दूध नहीं बल्कि निकलते हैं गणेश जी के प्रिय मोदक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-17 19:31 GMT
पुणे : इस ATM मशीन से पैसे या दूध नहीं बल्कि निकलते हैं गणेश जी के प्रिय मोदक

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र समेत पूरे देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। भगवाश गणेश को मोदक बेहद पसंद है ऐसी मान्यता है कि मोदक चढ़ाने से भगवान गणेश काफी प्रसन्न होते हैं। इसी को देखते हुए पुणे के एक शख्स ने एक ऐसी एटीएम मशीन बनाई है जिससे पैसे, शॉपिंग आइटम ये दूध नहीं बल्कि मोदक निकलते हैं। इसे वे ऐनी टाइम मोदक मशीन कहते है। एक विशेष कार्ड की मदद से इस एटीएम के जरिए आप मोदक निकाल सकते हैं।

मोदक वाले एटीएम को पुणे के सहाकार नगर में लगाया गया है। इस मशीन को संजीव कुलकर्णी ने तैयार किया है। संजीव कहते हैं, यह एक एटीएम है जिसका मतलब ऐनी टाइम मोदक है। यह टेक्नोलॉजी और कल्चर को एकसाथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। इस मशीन से जो मोदक निकलते हैं उसे एक प्लास्टिक की डिब्बी में बंद किया जाता है। हाइजीन को ध्यान में रखते हुए इन मोदकों को प्लास्टिक की डिब्बी में बंद किया गया है। इस मशीन में जो बटन लगे हुए हैं। उनपर क्षमा, शांति, ज्ञान, दान, भक्ति, स्नेह, मोद, सुख, प्रेम, सत्य, सदाचार, भावना, निष्ठा और समाधान जैसी चीजें लिखी हैं। इसका मतलब है कि आपका कार्ड डालकर इनमें से किसी एक के लिए मोदक प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

बता दें कि पुराणों में मोदक का वर्णन है। मोदक का अर्थ होता है आनंद (खुशी) और भगवान गणेश को हमेशा खुश रहने वाला माना जाता है। इसी वजह से उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक को ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है और भगवान गणेश को ज्ञान का देवता भी माना जाता है। इसलिए भी उनको मोदक का भोग लगता है। एक कथा के मुताबिक, गणेश जी और परशुराम जी के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें उनका दांत टूट गया था। दांत टूटने के कारण उनको खाने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उनके लिए मोदक बनाए गए, क्योंकि मोदक काफी मुलायम होता है और मुंह में जाते ही घुल जाता है। जिसके बाद से मोदक उनका सबसे प्रिय भोजन बन गया।

Similar News