तेल्हारा तहसील में रबी की बुवाई शुरू, चने की फसल पर जोर

खेती-किसानी तेल्हारा तहसील में रबी की बुवाई शुरू, चने की फसल पर जोर

Anita Peddulwar
Update: 2022-11-12 11:47 GMT
तेल्हारा तहसील में रबी की बुवाई शुरू, चने की फसल पर जोर

डिजिटल डेस्क,  तेल्हारा (बुलढाणा)। तेल्हारा तहसील के अधिकांश जगह पर अब तक रबी की बुआई शुरू हो गई है। लेकिन कुछ परिसर ऐसे भी जहां किसानों ने अब तक रबी  की बुआई शुरू भी नहीं की है। पता चला है कि किसानों को कड़ाके के ठंड की प्रतीक्षा है। आगामी सात – आठ दिनों में बुवाई का कार्य कड़ाके की ठंड पडते ही शुरू कर दिया जाएगा। तेल्हारा तहसील में पीछले साल की तुलना में इस साल रबी की बुवाई अधिक होने की संभावना है। क्योंकि इस साल खरीप के मौसम में उड़द, मूंग, सोयाबीन, कपास इस फसल ने निराशा की है। बागवानी क्षेत्र में नुकसान होने की जानकारी है। लिहाजा इस साल किसानों ने रबी के मौसम की ओर आपना रूख बदलते हुए बुआई आरम्भ की है। लेकिन कई किसान मानते है की अब तक अच्छी ठंड नहीं पड़ी है जो बुआई के लिए योग्य हो। किसानों ने चने की फसल पर अधिक जोर दिया है।  तहसील के कई किसान बुआई में व्यस्त है मगर कई किसानों ने अब तक बुआई नहीं की है। लगता है आगामी सात – आंठ दिनों में बुआई जोर पकड़ेगी। 
 

Tags:    

Similar News