मप्र कांग्रेस: दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मप्र कांग्रेस: दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-22 12:04 GMT
मप्र कांग्रेस: दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पिछले 15 साल सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश फतह करने के इरादे से पार्टी में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने चुनाव कार्य से संबंधित कई समितियों का गठन किया है। कांग्रेस पार्टी ने फेरबदल करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 20 जिला अध्यक्षों को भी बदल दिया है। इसमें भोपाल जिलाध्यक्ष का भी नाम है, हालांकि इंदौर शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को नहीं बदला गया है।

 

 

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गेहलोत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बड़ा फेरबदल किया है। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति, चुनाव प्रचार कमेटी, चुनाव योजना व रणनीति समिति, अनुशासन समिति, चुनावी घोषणा पत्र समिति और मीडिया व संवाद कमेटियों, उनके प्रमुख और सदस्यों के नामों का ऐलान किया।

 

 

 

 

इस फेरबदल के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें समन्वय समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार कमेटी के प्रमुख होंगे। सिंधिया  के नेतृत्व वाली चुनाव प्रचार कमेटी में अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सज्जन सिंह वर्मा, विवेक तन्खा, अर्चना जायसवाल, इंद्रजीत पटेल, मुकेश नायक व अन्य शामिल हैं।

 

 

 

 

इन सबके अलावा राहुल गांधी ने सुरेश पचौरी को चुनाव योजना व रणनीति कमेटी का चैयरमेन बनाया है। जबकि हजारीलाल रघुवंशी को अनुशासन समिति का चैयरमेन बनाया गया है, वहीं माणक अग्रवाल मीडिया संवाद कमेटी और राजेंद्र सिंह चुनावी घोषणा पत्र समिति के प्रमुख होंगे।

 

 

कांग्रेस ने बदले 20 जिला अध्यक्ष


कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के इरादे से 20 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। उनके नाम इस प्रकार है -
कैलाश मिश्रा भोपाल शहर                                                                                                                                                                                                 
अरुण श्रीवास्तव, भोपाल ग्रामीण 
रतन सिंह ठाकुर, सीहोर
नारायण सिंह, राजगढ़
विट्ठल दास मीणा, गुना
बैजनाथ यादव, शिवपुरी
कन्हैया राम लोधी, अशोकनगर
देवेंद्र शर्मा, ग्वालियर
अजय टंडन, दमोह
गुरमीत सिंह मांगू, रीवा
सुभाष गुप्ता, शहडोल
मिथिलेश जैन, कटनी शहर
गुमान सिंह ठाकुर, कटनी ग्रामीण
राजकुमार खुराना, सिवनी
वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, डिंडोरी
विश्वेवर भगत, बालाघाट
सुनील शर्मा, बैतूल
कपिल फौजदार, होशंगाबाद
मनोज राजानी, देवास
वीरेंद्र सिंह राठौर, बड़वानी 

Similar News