रजवाड़ा पैलेस में चल रहे फैशन शो पर छापा, 10 हजार जुर्माना वसूला

रजवाड़ा पैलेस में चल रहे फैशन शो पर छापा, 10 हजार जुर्माना वसूला

Anita Peddulwar
Update: 2021-08-07 09:41 GMT
रजवाड़ा पैलेस में चल रहे फैशन शो पर छापा, 10 हजार जुर्माना वसूला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गांधीबाग जोन अंतर्गत रजवाड़ा पैलेस में कोविड के प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाई गईं। फैशन शो के आयोजन में 150 से अधिक लोगों को इकट्ठा कर नियम तोड़ा गया। समय सीमा का भी पालन नहीं किया गया। इससे आयोजक से 10 हजार रुपएा जुर्माना वसूल किया।

शाम 6 बजे तक जारी रहा कार्यक्रम
कोविड के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम में हॉल की क्षमता के 50% अथवा अधिकत 50 व्यक्ति की उपस्थिति में आयोजन को अनुमति दी गई है। समय सीमा शाम 4 बजे तक तय है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क लगाना और सैनेटाइजेशन की शर्त है। रजवाड़ा पैलेस में आयोजित फैशन शो में इन नियमों का उल्लंघन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग इकट्ठा हुए।

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। दोपहर 2.15 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। गांधीबाग जोन को सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त अशोक पाटील के आदेश पर एनडीएस की टीम पहुंची। कोविड के नियमों का उल्लंघन होता देख आयोजक पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। संचालक को नियम के दायरे में रहकर आयोजन करने की चेतावनी दी गई।
 

Tags:    

Similar News