नागपुर में बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड

अच्छी बारिश नागपुर में बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड

Anita Peddulwar
Update: 2022-10-01 08:03 GMT
नागपुर में बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में इस बार मानसून जमकर बरसा। 1 जूून से 30 सितंबर तक जिले में 357.9 मिमी बारिश हुई। यह पिछले 10 साल की रिकॉर्ड बारिश है। इसके पूर्व 2012 में 362.5 मिमी बारिश हुई थी। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से दिन में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। 

इस वर्ष 31 फीसदी ज्यादा हुई बारिश : मौसम विभाग के अनुसार इस साल नागपुर समेत विदर्भ में गरज-चमक के साथ खूब बारिश हुई। विदर्भ की बात करें, तो 9 साल का रिकॉर्ड टूट गया। विदर्भ में 1227.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 2013 में 1360.5 मिमी बारिश हुई थी। नागपुर में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल 31 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मौसम करवट ले सकता है।

दिन में गर्मी और उमस : दिन में गर्मी व उमस का एहसास हो रहा है। अक्टूबर में दिन में गर्मी व रात में हल्की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम 23.0 सेल्सियस रहा। पूरे विदर्भ में पारा चढ़ा हुआ है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेेंगे। धूप खिलेगी आैर तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। 
 

Tags:    

Similar News