रंगोली कलाकार चंद्रकांत घरोटे संस्कृति मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य नियुक्त

रंगोली कलाकार चंद्रकांत घरोटे संस्कृति मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य नियुक्त

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-31 13:56 GMT
रंगोली कलाकार चंद्रकांत घरोटे संस्कृति मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य नियुक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक अनुसांगिक संस्था संस्कार भारती के मुख्य सचिव एवं रंगोली कलाकार चंद्रकांत घरोटे को संस्कृति मंत्रालय की संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों को वरिष्ठ/कनिष्ठ फेलोशिप देने की चयन प्रक्रिया के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर घरोटे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने इसका श्रेय संस्था के अपने देशभर के कार्यकर्ताओं को दिया है। नागपुर के रहने वाले घरोटे ने कहा कि यह नियुक्ति कलाक्षेत्र में उनके पिछले तीस वर्षो की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि वह विदर्भ के सुदूर इलाकों के उपेक्षित कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निस्वार्थ रुप से प्रयास करेंगे। घरोटे ने देश-विदेश में करीब 1500 कार्यशालाओं का आयोजन कर इसके माध्यम से डेढ़ लाख लोगों को रंगोली का प्रशिक्षण दिया है। 

Tags:    

Similar News