दुष्कर्म के आरोपी की टीबी से मौत, जेल में ही चल रहा था उपचार

दुष्कर्म के आरोपी की टीबी से मौत, जेल में ही चल रहा था उपचार

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-19 04:28 GMT
दुष्कर्म के आरोपी की टीबी से मौत, जेल में ही चल रहा था उपचार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दुष्कर्म आरोपी कैदी की  उपचार के दौरान मौत हो गई। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। इंदोरा माया नगर निवासी दीपक प्रभाकर जांभुलकर (58) पर जरीपटका थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 7 अप्रैल 2020 को न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। तब से वह जेल में न्यायालयीन कैदी के तौर पर बंद था। दीपक टीबी की बीमारी से पीड़ित था।

जेल में उसका उपचार जारी था। इस बीच तबीयत ज्यादा खराब होने पर 16 जुलाई 2021 की सुबह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। रविवार तड़के सवा चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन का दावा है कि दीपक की मौत बीमारी के कारण हुई है। उपनिरीक्षक टेके ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News