पति-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

पति-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-06 06:25 GMT
पति-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नंदनवन क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पति-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।  नंदनवन पुलिस ने बाबूलवन गरोबा मैदान, लकड़गंज निवासी हितेश लक्ष्मण आगासे  (28) के िखलाफ मामला दर्ज किया है।

हो गई थी गहरी दोस्ती
31  वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। फरवरी-2018 में पिग्मी एजेंट हितेश  आगासे  से उसके ही कार्यालय में पहचान हुई। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इस साल 3 अक्टूबर को हितेश उसके घर आया। उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इनकार करने पर हितेश ने उसके पति और 5 वर्षीय बेटी काे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसके बाद वह पति और बेटी को मारने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। 26 अक्टूबर को महिला ने आरोपी के खिलाफ नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

पति को बताई आपबीती  
सूत्रों के अनुसार, 3 अक्टूबर को दुष्कर्म होने के बाद महिला ने पति को आपबीती सुनाई। उसके पति ने हितेश को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। बार-बार गुजारिश के बाद भी वह नहीं माना तो महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दी। उधर, हितेश ने करीब 2 माह पहले पति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उसका एटीएम कार्ड छीनकर 13 हजार रुपए निकाल लिए थे।
 

Tags:    

Similar News