नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-29 08:47 GMT
नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नौकरी लगाने व शादी का झांसा देकर 40 वर्षीय महिला से 25 नवंबर 2019 से 26 जून 2020 के दरम्यान दुष्कर्म करने वाले आरोपी को काटोल पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय महिला अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। पीड़िता के जीजा के साथ काम करने वाले आरोपी संजय नारायण देवतले (65) निवासी हुड़केश्वर, नागपुर ने पीड़िता को नौकरी लगाकर देने का झांसा देकर मोबाइल नंबर लिया।

इस बीच जब पीड़िता घर में अकेली थी तो आरोपी ने शारिरिक संबंध बनाने दबाव डाला, मना करने पर जीजा को काम से निकालने की धमकी दी। इतना ही नहीं तो शादी का झांसा देकर पीड़िता के गहने भी ले लिए। शादी की बात व गहने वापस मांगने पर बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार पीड़िता ने काटोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच काटोल विभाग के पुलिस उपविभागीय पुलिस अधिकारी जाधव कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News