नागपुर की ऋतुजा शेंडे ने जूनियर नेशनल में जीता गोल्ड

नागपुर की ऋतुजा शेंडे ने जूनियर नेशनल में जीता गोल्ड

Tejinder Singh
Update: 2018-11-05 14:20 GMT
नागपुर की ऋतुजा शेंडे ने जूनियर नेशनल में जीता गोल्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी की उदीयमान एथलीट ऋतुजा शेंडे ने झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 34वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स स्पर्धा की 2000 मीटर स्टीपलचेज के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। ऋतुजा ने 07:07:81 मिनट का समय निकाला। वहीं नागपुर के ही एक अन्य एथलीट संदेश शेबे ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में छठवां स्थान हासिल किया।

जानकारी के अनुसार ऋतुजा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा के अपने शानदार प्रदर्शन को आगे जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में भी अपना परचम लहरा दिया। ऋतुजा ने पिछले दिनों नागपुर में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा के इस वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं संदेश ने भी नागपुर में स्वर्ण पदक हासिल किया था। नागपुर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्राचार्य डॉ. शरद सूर्यवंशी ने ऋतुजा काे उनकी शानदार कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी है।

Similar News