पूर्व विधायक सोले के नाम पर वसूली , साइबर सेल में शिकायत

पूर्व विधायक सोले के नाम पर वसूली , साइबर सेल में शिकायत

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-24 07:38 GMT
पूर्व विधायक सोले के नाम पर वसूली , साइबर सेल में शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व विधायक अनिल सोले के नाम पर साइबर अपराधी ने वसूली करने का प्रयास किया। स्थानीय साइबर सेल में इसकी शिकायत की गई है। सोले के साथ हुई यह घटना छह माह के भीतर दूसरी बार है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि, आरोपी ने पूर्व विधायक सोले के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। 

पैसे की जरूरत का मित्रों को भेजा संदेश
अंकाउट के माध्यम से सोले के कुछ मित्रों को संदेश भी भेजा गया है। संदेश में सोले को रुपए की अंत्यत जरूरत होने का जिक्र करते हुए मित्रों से रुपयों की मांग कर रकम खाते में जमा करने को कहा गया। रविवार को सुबह किसी ने फोन कर इसकी जानकारी विधायक सोले को दी। पश्चात उन्होंने स्थानीय साइबर थाने के अधिकारियों से बात की और प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई। 

छह माह पहले भी किया गया था प्रयास
उल्लेखनीय है कि, नवंबर 2020 में भी इसी तरह विधायक सोले का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वसूली का प्रयास किया गया था। छह माह के भीतर यह दूसरा वाकया है। अभी तक आरोपी का सुराग साइबर टीम को नहीं मिला है। 
 

Tags:    

Similar News