बॉम्बे हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, नागपुर से 5 नाम 

 बॉम्बे हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, नागपुर से 5 नाम 

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-09 06:52 GMT
 बॉम्बे हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, नागपुर से 5 नाम 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए जजों की नियुक्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय को सूची भेजी है। इसमें नागपुर के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश संजय मेहरे के अलावा 4 अन्य अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। अधिवक्ता मकरंद अग्निहोत्री, एड. अभय सांभरे, एड. रणजीत भुईभार और  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष गौरी वेंकटरमण के नाम भी सूची में शामिल है। न्या. मेहरे मूलत: अकोला के हैं। शेष अधिवक्ता नागपुर के रहने वाले हैं। सूची में यवतमाल के आर.एन. लढ्ढा का भी नाम शामिल है। इस वक्त राज्य विधि व न्याय विभाग के सचिव के पद पर वह कार्यरत हैं।

 बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा भेजी गई यह सूची सर्वोच्च न्यायालय के कोलेजियम के सामने रखी जाएगी। इस पर कोलेजियम के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। कोलेजियम की मंजूरी के बाद यह सूची केंद्रीय विधि व न्याय विभाग को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी के लिए इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।  राष्ट्रपति के स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार बतौर हाईकोर्ट जज शपथ लेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट में मौजूदा समय में 94 जजों के पद मंजूर हैं। इसमें 1 जून से करीब 25 रिक्त हैं। सूची में शहर के लोगों का नाम शामिल होने से खुशी का माहौल है।
 

Tags:    

Similar News