राहत : निजी 170 अस्पतालों को मिलेंगे 8,622 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर

राहत : निजी 170 अस्पतालों को मिलेंगे 8,622 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-17 11:59 GMT
राहत : निजी 170 अस्पतालों को मिलेंगे 8,622 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ऑक्सीजन की किल्लत की शिकायतों के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल प्रतिनिधि आैर ऑक्सीजन उत्पादक व वितरकों की बैठक लेकर ऑक्सीजन आपूर्ति का नियोजन किया। संयुक्त बैठक में जिलाधीश ठाकरे ने सभी डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कर वितरण की नीति निर्धारित की।  उन्होंने बताया कि, जिले के शासकीय व निजी डेडिकेटेड 11 कोविड अस्पतालों को 61.5 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन व निजी 170 अस्पतालों को करीब 8 हजार 622 जम्बो सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सिलेंडरों की आपूर्ति ऑक्सीजन स्टॉक, सिलेंडर वितरण रिफिल, डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से की जाएगी। संबंधित वितरकों से ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने का आह्वान जिलाधीश ठाकरे ने अस्पतालों से किया है। 

यह रहे मौजूद  
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जिलाधीश ठाकरे की  अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय में हुई बैठक में जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर, अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पी.एम. बल्लाल, सतीश चव्हाण, निवासी उपजिलाधीश अविनाश कातड़े आदि उपस्थित थे। 

नियंत्रण कक्ष
नागपुर मनपा क्षेत्र के लिए नियंत्रण कक्ष 0712-2567021 व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिलाधीश कार्यालय में  नियंत्रण कक्ष 0712-2562668 बनाया गया है। इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags:    

Similar News