राहत : रिलायंस पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस को ईंधन मुफ्त

राहत : रिलायंस पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस को ईंधन मुफ्त

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-20 04:33 GMT
राहत : रिलायंस पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस को ईंधन मुफ्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रिलायंस बीपी मोबिलिटी लि. के मालिक मुकेश अंबानी ने कोरोना मरीजों की सेवा में चल रही एम्बुलेंस चालकों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने  देश के 1421 रिलायंस पेट्रोल पंप से कोविड-19 में इस्तेमाल हो रही रजिस्टर्ड एंबुलेंस को 50 लीटर ईंधन प्रति दिन नि:शुल्क देने का फैसला किया है। नागपुर जिले में रिलायंस के 11 पंप हैं। इन सभी पंप पर यह सुविधा शुरू है। उमरेड रोड स्थित पंप के संचालक प्रतीक ढोलकिया ने बताया कि कंपनी की ओर से 13 तारीख को इस संबंध में आदेश आए थे। आदेश के तहत कोविड के लिए चलनेवाली निजी और सरकारी एम्बुलेंस को नि:शुल्क 50 लीटर पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके पंप से लगभग 15  एम्बुलेंस में ईंधन भरवाया गया। पंप पर आनेवाली सभी एम्बुलेंस को ईंधन दिया जाएगा। शहर में सैकड़ों की संख्या में एम्बुलेंस है, जो इस सेवा का लाभ ले सकती है। यह सुविधा 30 जून तक दी जाएगी। 

Tags:    

Similar News