मध्यप्रदेश के निवासी डॉक्टरों के इस्तीफों के समर्थन में नागपुर में निवासी डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

मध्यप्रदेश के निवासी डॉक्टरों के इस्तीफों के समर्थन में नागपुर में निवासी डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-07 11:53 GMT
मध्यप्रदेश के निवासी डॉक्टरों के इस्तीफों के समर्थन में नागपुर में निवासी डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्यप्रदेश के निवासी डॉक्टरों के इस्तीफों के समर्थन में नागपुर में निवासी डॉक्टरों ने मेडिकल में कैंडल मार्च निकाला। मध्यप्रदेश के निवासी डॉक्टरों ने स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। स्टायपेंड बढ़ाने के बजाय उन पर कार्रवाई की गई। इसके नाराज निवासी डाक्टर्स ने इस्तीफे दे दिए हैं। इस्तीफे मंजूर कर होस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए। इस मामले में मार्ड ने सरकार को चेतावनी दी है कि, यदि डॉक्टर्स की मांगें नहीं मानी गई, तो निवासी डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे।

डॉक्टरों का कहना है कि, कोरोना महामारी के दौरान निवासी डॉक्टरों ने दिन-रात मरीजों की सेवा की है। अब डॉक्टर्स अपना स्टायपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें काफी कम स्टायपेंड मिलता है, लेकिन मप्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर्स की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, बल्कि निवासी डॉक्टरों के इस्तीफे मंजूर कर उन्हें होस्टेल छोड़ने का निर्देश दिया गया है। जिसके चलते मार्ड ने निवासी डॉक्टरों के समर्थन में रविवार को कैंडल मार्च किया। मार्ड ने कहा है कि, निवासी डॉक्टर फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इसलिए उनकी  समस्याओं को सुलझाना सरकार की जिम्मेदारी है। मार्ड ने कैंडल मार्च कर सरकार को चेतावनी दी है कि, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो देशभर के निवासी डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे।
 

Tags:    

Similar News